{"_id":"688a0387b83c9d09520e26c8","slug":"sohna-town-will-be-illuminated-street-light-repair-work-starts-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-63530-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोहना कस्बा होगा रोशन, स्ट्रीट लाइट रिपेयर का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोहना कस्बा होगा रोशन, स्ट्रीट लाइट रिपेयर का काम शुरू
विज्ञापन
परिषद एजेंसी करेगी 48 लाख रुपये की अदायगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना नगरपरिषद ने क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का ठेका छोड़ दिया है। उक्त ठेका एजेंसी ठेकेदार को 48 लाख रुपये में दिया गया है। एजेंसी परिषद क्षेत्र में लगी करीब 6,400 लाइटों को दुरुस्त करेगी। ठेका एक साल के लिए दिया गया है। ठेकेदार ने खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया है।
नगरपरिषद क्षेत्र में करीब दो माह से बंद स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करने का ठेका दे दिया गया है। एजेंसी 15 अगस्त से पहले परिषद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 21 वार्डों की लाइटों को दुरुस्त करेगी। इसमें 6,400 स्ट्रीट लाइटें व 4 हाई मास्क लाइटें शामिल हैं। बंद स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराए जाने का मुद्दा कई बार परिषद बोर्ड की बैठक में भी पार्षदों द्वारा उठाया जाता रहा है।
लाइटें खराब होने से कस्बे की गलियों, मोहल्लों, बाजारों में हमेशा अंधेरा छाया रहता था। इससे आपराधिक घटनाएं होने की संभावना बनी रहती थी। इसके अलावा रात्रि के समय लोग अंधेरा होने से घरों में ही कैद होकर रह जाते थे। कई बार रात्रि के समय बुजुर्ग महिलाएं गिरकर चोटग्रस्त भी हो चुकी हैं। नगरपरिषद कार्यकारी अभियंता अजय ने बताया कि स्ट्रीट लाइट मरम्मत का ठेका छोड़ दिया गया है। एजेंसी ने मरम्मत का कार्य शुरू भी कर दिया है।