फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sohna Municipal Council will build an international sports stadium in Baluda village.

Gurugram News: सोहना नगरपरिषद बालूदा गांव में बनाएगी इंटरनेशनल खेल स्टेडियम

Fri, 05 Jun 2026 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
Sohna Municipal Council will build an international sports stadium in Baluda village.
10 एकड़ में निर्मित होगा स्टेडियम, परिषद ने स्टेडियम निर्माण के लिए कंसल्टेंट नियुक्त किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। नगरपरिषद जल्द ही इंटरनेशनल खेल स्टेडियम का निर्माण कराएगी। ये बालूदा गांव में बनाया जाएगा। इसमें देश विदेश के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। विभाग ने स्टेडियम निर्माण के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति कर दिया है, जो भूमि का सर्वे करके ड्राइंग तैयार करेगा।

जल्द ही सोहना कस्बे के नाम देश के मानचित्र पर होगा, जहां पर देश व विदेश के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाएंगे। इसके लिए नगरपरिषद ने इंटरनेशनल स्टेडियम निर्माण की कवायद शुरू कर दी है। इसके निर्माण के लिए भूमि का सर्वे किया जा रहा है। परिषद ने स्टेडियम निर्माण से पूर्व कंसल्टेंट की नियुक्ति कर दी है। जो भूमि का सर्वे करके स्टेडियम में बनाये जाने वाले निर्माणों की ड्राईंग तैयार करेगा।
विज्ञापन


इंडोर व आउटडोर दोनों खेलों के लिए होंगी सुविधाएं
बालूदा गांव में बनने वाले इंटरनेशनल खेल स्टेडियम में इंडोर व आउटडोर दोनों तरह के खेलों के लिए सुविधाएं होंगी। इंडोर खेलों के लिए एक मल्टीपर्पज हाल का निर्माण भी कराया जाएगा। ऐसे इंडोर खेलों में बैडमिंटन, कुश्ती, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस आदि शामिल हैं। वहीं, आउट डोर में केवल हॉकी व फुटबाल शामिल है। स्टेडियम के अंदर एक बड़ा स्विमिंग पूल बनाए जाने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंटरनेशनल स्टेडियम का निर्माण बालूदा गांव में होगा। इसके लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति कर दी है। जो भूमि का सर्वे करके ड्राइंग तैयार करेगा। उसके बाद परिषद डीपीआर तैयार करके टेंडर प्रक्रिया के तहत स्टेडियम का निर्माण करेगी। विक्की कुमार, कार्यकारी अभियंता, नगरपरिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed