{"_id":"69fa3d9e5e81700cbd00d857","slug":"sohna-municipal-council-board-meeting-today-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86961-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोहना नगरपरिषद बोर्ड की बैठक आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोहना नगरपरिषद बोर्ड की बैठक आज
विज्ञापन
सफाई के मुद्दे को लेकर हंगामा होने के आसार
बैठक में रखे जाएंगे कई प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना नगरपरिषद बोर्ड की बैठक आज होगी, जिसको लेकर परिषद प्रशासन ने सभी पार्षदों व मनोनीत सदस्यों को लिखित रूप में सूचना भेज दी है। बैठक में करीब आधा दर्जन प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
वहीं आयोजित होने वाली बैठक में सफाई के मुद्दे को लेकर हंगामा होने के प्रबल आसार हैं, जिसको लेकर पार्षदगण तैयारी में जुटे हैं। सोहना नगरपरिषद बोर्ड की सामान्य बैठक बुधवार सुबह 11 बजे परिषद सभागार में होगी। जिसकी अध्यक्षता परिषद चेयरपर्सन प्रीति बागड़ी करेंगी। परिषद प्रशासन ने बैठक के लिए सभी पार्षदों, विधायक, सांसद व डीएमसी गुरुग्राम को लिखित रूप में सूचना प्रेषित कर दी है। उक्त बैठक में करीब आधा दर्जन प्रस्ताव रखे जाएंगे, जिनकी मंजूरी मिलने की संभावना है। नगरपरिषद कार्यकारी अधिकारी सुनील रंगा बताते हैं कि बैठक के लिए सभी सदस्यों को लिखित सूचना भेज दी गई है। बैठक सामान्य होगी।
नगरपरिषद की आयोजित होने वाली बैठक में गत 2 दिसम्बर को हुई बैठक की पुष्टि की जाएगी। वित्त एवं संविदा कमेटी की भी पुष्टि की जाएगी। भुगतान अनुमोदन कमेटी बैठक की भी पुष्टि होगी। इसके अलावा राजीव गांधी पार्क में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण व सौंदर्यीकरण के बारे में भी विचार विमर्श होगा। वार्ड नम्बर 21 में पार्क बनाने पर भी चर्चा की जाएगी।