{"_id":"62cf06cea2932500a7015722","slug":"sohna-highway-now-be-ready-for-toll-hike-the-price-will-double-within-10-days-gurgaon-news-noi6593117127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोहना हाईवे : अब टोल बढ़ोतरी के लिए रहें तैयार, 10 दिन के भीतर दो ुने होंगे रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोहना हाईवे : अब टोल बढ़ोतरी के लिए रहें तैयार, 10 दिन के भीतर दो ुने होंगे रेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। सोहना हाईवे पर फर्राटेदार के साथ अब महंगे सफर के लिए भी तैयार हो जाएं। अगले 10 दिनों में यहां टोल के दाम दोगुने हो जाएंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस हाईवे पर टोल दरें बढ़ाने की तैयारी कर ली है। अधिकारियों के अनुसार निश्चित ही बढ़ोतरी के बाद टोल दरें दोगुनी होंगी। फिलहाल इसकी सिफारिश मंत्रालय में की गई है। मंत्रालय से हरी झंडी मिलते ही बढ़ी दरों से वसूली आरंभ कर दी जाएगी। इस हाईवे के एक हिस्से (बादशाहपुर बीएसएफ कैंप से सोहना तक करीब 12 किलोमीटर) के लिए एक अप्रैल से टोल दरों की एकतरफा, दोतरफा और मासिक पास के लिहाज से व्यवस्था की गई थी।
मौजूदा और संभावित टोल दरों पर एक नजर
वाहन और यात्रा मौजूदा टोल दर नई दर
कार, जीप-वैन (एकतरफा 45 रुपये 90 रुपये
दो तरफ की यात्रा के 70 140
50 यात्रा का मासिक पास 1555 3000रुपये
स्थानीय वाणिज्यिक वाहन (कार-जीप) 25 रुपये 50
हल्के वाणिज्यिक वाहन 75 150
दो यात्रा 115 230
50 यात्रा के 2510 5000
स्थानीय वाहन 40 रुपये 80
बस, ट्रक (एक यात्रा) 160, 320
दो यात्रा 235 470
50 यात्रा 5260 10, 500
स्थानीय वाहन 80 160 रुपये
भारी वाहन (एक यात्रा) 170 340
दो यात्रा 260 520
50 यात्रा 5740 11, 400
बड़े वाहन (एक यात्रा) 300 रुपये 600
दो यात्रा 450 रुपये 900 रुपये
-----------------------------------
गुरुग्राम सोहना हाईवे पर फिलहाल एक फेज की यात्रा के टोल रेट वसूले जा रहे हैं। यह वसूली 12 किलोमीटर हिस्से की हो रही है। तय कार्यक्रम के अनुसार अब टोल दरें बढ़ेंगी। चूंकि राजीव चौक से बादशाहपुर तक पूरा हिस्सा एलिवेटेड है, इसलिए लागत के लिहाज से आकलन कर नई टोल दरों की सिफारिश की गई है।
- पीके कौशिक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
मौजूदा और संभावित टोल दरों पर एक नजर
वाहन और यात्रा मौजूदा टोल दर नई दर
कार, जीप-वैन (एकतरफा 45 रुपये 90 रुपये
दो तरफ की यात्रा के 70 140
50 यात्रा का मासिक पास 1555 3000रुपये
स्थानीय वाणिज्यिक वाहन (कार-जीप) 25 रुपये 50
हल्के वाणिज्यिक वाहन 75 150
दो यात्रा 115 230
50 यात्रा के 2510 5000
स्थानीय वाहन 40 रुपये 80
बस, ट्रक (एक यात्रा) 160, 320
दो यात्रा 235 470
50 यात्रा 5260 10, 500
स्थानीय वाहन 80 160 रुपये
भारी वाहन (एक यात्रा) 170 340
दो यात्रा 260 520
50 यात्रा 5740 11, 400
बड़े वाहन (एक यात्रा) 300 रुपये 600
दो यात्रा 450 रुपये 900 रुपये
-----------------------------------
गुरुग्राम सोहना हाईवे पर फिलहाल एक फेज की यात्रा के टोल रेट वसूले जा रहे हैं। यह वसूली 12 किलोमीटर हिस्से की हो रही है। तय कार्यक्रम के अनुसार अब टोल दरें बढ़ेंगी। चूंकि राजीव चौक से बादशाहपुर तक पूरा हिस्सा एलिवेटेड है, इसलिए लागत के लिहाज से आकलन कर नई टोल दरों की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
- पीके कौशिक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई