{"_id":"6a4aba97db541025f10032af","slug":"sohna-forest-department-will-run-bulldozer-on-wednesday-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-93554-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोहना वन विभाग बुधवार को चलाएगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोहना वन विभाग बुधवार को चलाएगा बुलडोजर
विज्ञापन
वार्ड नंबर-12 की आईटीआईआई कॉलोनी में किए गए हैं अवैध रूप से कब्जे
मस्जिद और चर्च का प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। कस्बे में वन विभाग बुधवार को बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त करेगा। वार्ड नंबर-12, आईटीआई कॉलोनी में अवैध रूप से बनाए गए निर्माणों में एक मस्जिद व चर्च का पिछला हिस्सा शामिल है। इन पर कब्जाधारियों ने अवैध निर्माण कर कब्जा किया हुआ है। उक्त भूमि का कुल रकबा करीब 30 एकड़ बताया जाता है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने मौका मुआयना कर कब्जाधारियों को भूमि को स्वयं खाली करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों ही धार्मिक स्थानों की भूमि का ड्यूटी मजिस्ट्रेट आरएस भट्ट के नेतृत्व में निरीक्षण किया और सभी हालात का जायजा लिया। भट्ट ने दोनों ही धार्मिक स्थलों के धर्म गुरुओं से फोन पर वार्तालाप करके स्वयं ही भूमि को खाली करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर वन विभाग के रेंज अधिकारी खजान सिंह के अलावा पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। वन विभाग ने पर्यटन विभाग की तर्ज पर अपनी भूमि को खाली कराने की कवायद आरंभ कर दी है। इसकी कीमत करोड़ों रुपये में आंकी जा रही है। भूमि का कुल रकबा करीब 30 एकड़ बताया जाता है। इस पर लोगों ने वर्षों से अवैध रूप से निर्माण कर कब्जा जमाया हुआ है। साथ ही विभाग दूसरे चरण में आवासीय व कॉमर्शियल भवनों पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही करेगा।
-- -- -- -
वन विभाग की भूमि को खाली कराने के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। भूमि कब्जा मुक्त कराने के लिए बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट आरएस भट्ट की नियुक्ति की गई है। बुधवार को कार्यवाही करके भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। - खजान सिंह, रेंज अधिकारी, वन विभाग सोहना।
विज्ञापन
...........ललित