{"_id":"5ecffb9e8ebc3e90a175908c","slug":"social-circle-being-prepared-in-gurugaman-buses-gurgaon-news-noi513829075","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुगमन बसों में तैयार किया जा रहा सामाजिक दायरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुगमन बसों में तैयार किया जा रहा सामाजिक दायरा
विज्ञापन
गुरुग्राम। लॉकडाउन-4 खत्म होते ही एक तरफ गुरुगमन सेवा को बहाल किए जाने की तैयारी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ परिचालकों को अप्रैल का वेतन न मिलने से उनमें रोष है। बस को दौड़ाने से पहले उसमें सामाजिक दायरा बनाने के लिए सीट पर बैठना प्रतिबंधित होने का स्टीकर लगाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को गुरुग्राम महानगर शहरी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) की सीईओ सोनल गोयल ने बस में बनाए जा रहे सामाजिक दायरे का निरीक्षण किया। वहीं, परिचालकों के वेतन को लेकर उन्होंने चुप्पी साध ली है।
लॉकडाउन-4 के समाप्त होते ही जिले में गुरुगमन सेवा शुरू की जानी है। इसके लिए अधिकारी विभिन्न रूटों पर सर्वे कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पहले चरण में मानेसर व हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से जुड़े रूटों को शुरू किए जाने की तैयारी है। वहीं, बस में सफर करते वक्त किसी को भी संक्रमण न हो इसके लिए तैयारी की जा रही है। बस में 18 से 20 यात्रियों को ही बैठने की अनुमति होगी। इसमें दो में से एक सीट पर ही यात्री बैठ सकेंगे। जिस सीट पर बैठने पर प्रतिबंध है उस पर पोस्टर चिपकाने के साथ ही बस में कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है।
परिचालकों को नहीं मिला वेतन
कर्मचारियों को वेतन देने को लेकर जिला प्रशासन जहां निजी कंपनियों पर शिकंजा कस रहा है, वहीं गुरुगमन के परिचालकों ने भी अब वेतन को लेकर आला अधिकारियों से शिकायत की है। शिकायत में परिचालकों ने बताया कि उनके परिवार में आय का कोई अन्य स्रोत नहीं है। अप्रैल का वेतन न मिलने से उन्हें आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है। इस मामले में जीएमसीबीएल की सीईओ सोनल गोयल ने चुप्पी साध ली है।