फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   soak pit will be made in villages

गंदे पानी के लिए गांवों में बनेंगे शॉकपिट

Sat, 04 Sep 2021 06:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
soak pit will be made in villages
गुरुग्राम। गांव की गलियों में बजबजाते गंदे पानी से अब दो-चार नहीं होना पड़ेगा। पंचायत एवं स्वच्छता विभाग ने जिला परिषद से मिलकर इसके समाधान का रास्ता खोज लिया है। इसके लिए अब शहरों की तर्ज पर गांवों में भी छोटे-छोटे सोख्ता गड्ढों (शॉकपिट) बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

जल शक्ति मंत्रालय की ओर से संचालित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए फिलहाल 100 दिन निर्धारित किए गए हैं। इस दौरान ‘स्थायित्व एवं सुजलाम’ अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनु श्योकंद ने उपायुक्त डॉ. यश गर्ग के मार्गदर्शन में इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान गांव में गंदे पानी की निकासी का उचित प्रबंधन करने के लिए अधिक से अधिक सोख्ता गड्ढों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शॉकपिट ऐसी विधि है, जिसे घरेलू एवं सामुदायिक स्तर पर निर्माण कर गंदे पानी का प्रबंधन करने के साथ ही भूमिगत जल स्तर को बढ़ाने में भी मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed