फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   snatched the mobile from the woman, people caught

महिला से मोबाइल छीनने वाला युवक दबोचा

Tue, 01 Feb 2022 05:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
snatched the mobile from the woman, people caught
गुरुग्राम। ऑटो में बैठकर तावड़ू के लिए जा रही महिला से सोमवार को एक युवक मोबाइल छीनकर भाग गया। लोगों ने उसे दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। महिला की शिकायत पर सोहना शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ स्नैचिंग का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मुशैदपुर गांव की रहने वाली सुमन ने बताया कि वह किसी काम से सोहना आई थी। अंबेडकर चौक पर तावडू जाने वाले थ्री व्हीलर में बैठी थीं। उसी समय एक लड़का आया और उसके हाथ से फोन छीनकर भाग गया। इसके बाद उसने शोर मचाया। करीब 200 मीटर आगे जाकर उस लड़के को राह चलते लोगों ने पकड़ लिया। जिसकी पहचान साहिल निवासी धौंज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed