{"_id":"6a411256a7356d2a0409880e","slug":"smart-system-to-prevent-waterlogging-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-92845-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्मार्ट सिस्टम से रुकेगा जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्मार्ट सिस्टम से रुकेगा जलभराव
विज्ञापन
एमसीजी ने शुरू किया फ्लड डिसीजन सपोर्ट सिस्टम, अधिकारियों ने सीखे गुर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। एमसीजी ने आईआईटी गांधीनगर और एआईआरइएसक्यू के सहयोग से विकसित फ्लड डिसीजन सपोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के संचालन के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया।
अतिरिक्त निगमायुक्त यश जालुका की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जीआईएस टीम और मानसून मॉनिटरिंग सेल के अधिकारियों को बताया गया कि सिस्टम के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में संभावित जलभराव का पूर्वानुमान लगाया जा सकेगा। साथ ही मानसून से जुड़े प्रस्तावित कार्यों का डिजिटल परीक्षण और नई परियोजनाओं के संभावित प्रभावों का आकलन भी किया जा सकेगा। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने अधिकारियों को सिस्टम से प्राप्त रिपोर्टों के विश्लेषण, फील्ड टीमों के साथ बेहतर समन्वय और रियल टाइम डेटा अपडेट करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। इससे मानसून के दौरान निर्णय लेने की प्रक्रिया अधिक तेज और सटीक होगी।
आईआईटी गांधीनगर के प्रो. उदित भाटिया और पद्मश्री प्रो. अशोक झुनझुनवाला ने इस बारे में पूरी जानकारी दी। टीम ने शहर में लगाए गए विभिन्न सेंसरों का भी निरीक्षण किया। ये सेंसर वर्षा, जलस्तर और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़ों का रियल टाइम डेटा उपलब्ध कराएंगे। इस डेटा के आधार पर संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों की निगरानी की जाएगी और समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।
विज्ञापन
निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि उद्योग, शासन और शैक्षणिक संस्थानों के समन्वय से शुरू की गई यह पहल शहर को स्मार्ट और सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।