{"_id":"65b96c4ff44c2e3c35006074","slug":"smart-cards-can-be-used-in-roadways-buses-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-24446-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रोडवेज बसों में कर सकेंगे स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रोडवेज बसों में कर सकेंगे स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल
विज्ञापन
यात्री सिर्फ कार्ड को स्कैन कर किराये का भुगतान कर सकेंगे, मेट्रो में भी कर सकेंगे प्रयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) जारी किया है। गुरुग्राम बस डिपो में एनसीएमसी को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। राष्ट्रीय कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) बनवाने के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। रोडवेज विभाग की ओर से बनाए कार्ड को मेट्रो ट्रेन भी प्रयोग कर सकेंगे।
गुरुग्राम बस डिपो के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार अहलावत ने बताया कि मेट्रो ट्रेन की तरह अब हरियाणा की रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले यात्री स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल कर सकेंगे। यात्रियों को इस कार्ड के इस्तेमाल से रोडवेज बसों में नकद किराया नहीं देना पड़ेगा। यात्री सिर्फ कार्ड को स्कैन कर किराये का भुगतान कर सकेंगे। इस कार्ड से लोग शॉपिंग मॉल और टोल टैक्स का भुगतान भी कर सकेंगे।
बस डिपो के मुख्य निरीक्षक राजबीर सिंह ने बताया कि यात्रियों को हरियाणा रोडवेज की आधिकारिक वेबसाइट पर मोबिलिटी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए कोई पैसा नहीं देना होगा। मोबिलिटी कार्ड को चालू कराने के लिए आधार कार्ड से जुड़ा हुआ नंबर भी देना होगा। आधार नंबर डालने के बाद ओटीपी से आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिन बसों में इलेक्ट्रिक मशीनों से टिकट बनाई जा रही हैं, उन बसों में मोबिलिटी कार्ड प्रयोग किया जा सकेगा। एनसीएमसी पास सुविधा स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार, नेशनल अवार्ड विजेता कलाकार, पूर्व सैनिक, वीरता पुरस्कार विजेता (सैनिक, नौसेना और थलसेना) आदि को लाभ होगा।