फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   slogans of jai shri ram in christmas meeting program in gurugram organizers canceled the program

गुरुग्राम: क्रिसमस मिलन कार्यक्रम में लगे जय श्रीराम के नारे, आयोजकों ने कार्यक्रम किया निरस्त

Sat, 25 Dec 2021 05:31 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पटौदी
संवाद न्यूज एजेंसी, पटौदी Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 25 Dec 2021 05:31 PM IST
सार

मामले पर पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच होगी लेकिन अभी तक किसी भी तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई है। स्थानी लोगों के मुताबिक क्रिसमस की पूर्व संध्या पर पटौदी के नरहेडा रोड पर स्थित एक निजी स्कूल में क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा था। 

विज्ञापन
slogans of jai shri ram in christmas meeting program in gurugram organizers canceled the program
पटौदी स्थित एक निजी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था - फोटो : amar ujala

विस्तार

जुमे की नमाज का मामला अभी चल ही रहा है कि अब क्रिसमस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में जय श्रीराम के नारे लगाने का मामला सामने आया है। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर पटौदी स्थित एक निजी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था, जहां कुछ लोग पहुंचे और जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। बात बढ़ती देख आयोजकों ने बाद में पूरे कार्यक्रम को ही निरस्त कर दिया। हालांकि, मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


मामले पर पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच होगी लेकिन अभी तक किसी भी तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई है। स्थानी लोगों के मुताबिक क्रिसमस की पूर्व संध्या पर पटौदी के नरहेडा रोड पर स्थित एक निजी स्कूल में क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा था। कार्यक्रम शुक्रवार को करीब साढ़े 4 बजे शुरू हुआ था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं व बच्चों के साथ ही पुरुष भी पहुंचे थे। कार्यक्रम की हिंदू समाज से जुड़े लोगों को भनक लग गई और वह भी मौके पर पहुंच गए। हिंदू समाज से जुड़े लोगों को बताया गया कि इसमें ईसा मसीह के नाम पर ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


ईसा मसीह की प्रार्थना शुरू होते की करने लगे नारेबाजी 
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वालों में पटौदी विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले नरेंद्र पहाड़ी, आरपी पांडे, सुनील पटौदी, डॉ. अमिताभ यादव, जेपी मिश्रा सहित अन्य लोग शामिल रहे। ये सभी लोग  क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम को देख रहे थे। इसी दौरान जब लोगों ने ईसा मसीह की प्रार्थना करनी शुरू की तो हिंदू संगठन से जुड़े लोग आपत्ति जताने लगे। उन्होंने कहा कि ईसामसीह का प्रचार यहां न करें। उसके बाद हिंदू समाज से जुड़े लोगों ने जय श्रीराम, भारत माता की जय, सनातन धर्म की जय, अर्धम का नाश हो, प्राणियों में सदभावना हो, विश्व का कल्याण हो के नारे लगाए। इसके तुरंत बाद कार्यक्रम को बंद करवा दिया और सभी वहां से चले गए। कार्यक्रम का विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद क्षेत्र में क्रिसमस व ईसाई धर्म को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि पुलिस को किसी भी पक्ष से कोई शिकायत नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ का बयान
पटौदी की एक निजी स्कूल में क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए आयोजकों ने बकायदा अनुमति ली थी। इसी दौरान कुछ लोगों को गलत तथा भ्रामक सूचनाएं दी गईं, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। हालांकि, बाद में जब उनको बताया गया कि क्रिसमस के उपलक्ष्य में सामान्य कार्यक्रम था तो हिंदू समाज के लोग भी मौके से शांतिपूर्वक निकल गए। -अमित कुमार, थाना प्रभारी पटौदी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed