फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   SIT to probe communal riots in Nuh: DGP

नूंह में हुए सांप्रदायिक बवाल की जांच करेगी एसआईटी : डीजीपी

Wed, 02 Aug 2023 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 08:30 PM IST
विज्ञापन
SIT to probe communal riots in Nuh: DGP
पत्रकारों से बातची करते हुए पुलिस महानिदेशक। 
एक एसआईटी के पास आठ से अधिक मामले नहीं होंगे
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। नूंह में जलाभिषेक यात्रा के दौरान हुए बवाल के बाद दक्षिण हरियाणा में भड़की हिंसा की चिंगारी मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। हिंसा में जहां छह लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं साठ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने अब तक कुल 41 केस दर्ज करते हुए 116 लोगों को गिरफ्तार किया है। 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। कई अन्य लोग अभी भी पुलिस के रडार पर हैं।
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल ने यह बात बुधवार को पत्रकारों से कही। गुरुग्राम स्थित कमिश्नर कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए डीजीपी ने बताया कि जांच के लिए अलग-अलग एसआईटी गठित की जाएंगी। एक एसआईटी के पास आठ से अधिक मामले नहीं होंगे। ऐसी व्यवस्था इसलिए की गई है, जिससे जांच में कोई प्रभाव न पड़े। उन्होंने कहा कि नूंह व गुरुग्राम में बुधवार को कोई भी हिंसा की घटना नहीं हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर उतारा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाने को लेकर केंद्र से हरियाणा को अर्धसैनिक बलों की 20 कंपनियां मिली हैं। इनमें से पलवल में तीन कंपनियां, फरीदाबाद में एक कंपनी और गुरुग्राम में दो कंपनियां तैनात की गई हैं, जबकि 14 कंपनियां नूंह में तैनात हैं। मधुबन व गुरुग्राम के ट्रेनी की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारों ने डीजीपी से सवाल पूछा कि जब नूंह दंगे को लेकर पहले से ही खुफिया तंत्र द्वारा अलर्ट दिया गया था, तब भी पुलिस इसे रोकने में फेल कैसे हो गई। इस सवाल को टालते हुए उन्होंने इतना ही कहा कि जब इस तरह की घटनाएं होती हैं तो कई सवाल भी उठते हैं। जांच हो रही हैं, सब बातें सामने आ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed