फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sim sold to fraudsters for Rs 1.5 thousand, two accused arrested

Gurugram News: डेढ़ हजार में ठगों को बेचा था सिम, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 Oct 2026 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Sim sold to fraudsters for Rs 1.5 thousand, two accused arrested
गुरुग्राम। कटलरी का सामान खरीदने के नाम पर हुई 2.20 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर निवासी राहुल और मथुरा निवासी प्रेम कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि ठगी में इस्तेमाल किए गए कॉलिंग/व्हाट्सएप नंबर का सिम कार्ड फर्जी तरीके से जारी किया गया था। आरोपी राहुल सिंह ने यह सिम कार्ड पोर्ट करने के नाम पर धोखाधड़ी से जारी किया था। पूछताछ में सामने आया कि राहुल सिंह एक सिम कार्ड प्रदाता है। उसने यह सिम कार्ड सह-आरोपी प्रेम कुमार उर्फ नागेश को एक हजार रुपये में बेचा था। प्रेम कुमार उर्फ नागेश ने पूछताछ में बताया कि उसने यह सिम कार्ड साइबर ठगी करने वाले मुख्य आरोपियों को डेढ़ हजार रुपये में बेचा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed