{"_id":"6a09bf4196ae1e8c8408c275","slug":"silt-deposited-in-the-drains-at-rampura-chowk-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-88295-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रामपुरा चौक पर नालों में जमा गाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रामपुरा चौक पर नालों में जमा गाद
विज्ञापन
-मानसून में फिर बढ़ सकता है जलभराव का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। रामपुरा चौक पर नालों की सफाई ठीक से नहीं होने के कारण इस बार भी बारिश में जलभराव की समस्या बढ़ने की आशंका है। निगम की तरफ से कुछ समय पहले ही सफाई कराई गई थी। इलाके के लोगों का कहना है कि नालों में कई दिनों से गाद जमा है, जिससे पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। हाल ही में नगर निगम मानेसर के कमिश्नर ने इलाके का दौरा किया था और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया था। इसके बावजूद नालों की नियमित सफाई नहीं हो रही है। लोगों का कहना है कि हर साल मानसून के दौरान रामपुरा चौक और आसपास के इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है। सड़क पर पानी भरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है और ट्रैफिक भी प्रभावित होता है। निगम की ओर से दावा किया जा रहा है कि इलाके में लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन जमीन पर स्थिति अलग नजर आ रही है।