फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Signal free travel will be available from Ghata to Vatika Chowk

घाटा से वाटिका चौक तक मिलेगा सिग्नल फ्री सफर

Mon, 13 Dec 2021 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Signal free travel will be available from Ghata to Vatika Chowk
गुरुग्राम। फरीदाबाद रोड पर आने-जाने वाले वाहनों को शहर के अंदरूनी हिस्से से बचाने के लिए बनाए गए सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) के विस्तार की कवायद शुरू हो गई है। पहले इसे चार लेन का बनाया गया था, अब इसे छह लेन का बनाया जाएगा। फरीदाबाद रोड पर घाटा गांव से बादशाहपुर रोड पर वाटिका चौक तक आठ किलोमीटर लंबे इस पैकेज को पूरी तरह सिग्नल फ्री बनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी इस पूरी परियोजना के बदलाव को मंजूरी प्रदान कर दी है। परियोजना की डीपीआर भी बदल गई है। नई डीपीआर के तहत एसपीआर पर अब तीन फ्लाईओवर और दो अंडरपास भी बनाए जाएंगे ताकि वाहन चालक बिना रुके इस पर सरपट दौड़ सकें।
विज्ञापन

पहले जीएमडीए इसके सुधारीकरण (जीर्णोद्धार) पर ही फोकस कर रहा था, लेकिन वाहनों के बढ़ते दबाव और वाहन चालकों की परेशानी को देखते हुए इसके विस्तार का खाका तैयार किया गया है। दावा किया जा रहा है कि अब तक यातायात दबाव और सिग्नल के आठ किलोमीटर का सफर 25 से 30 मिनट में पूरा होता था। विस्तार के बाद यह सफर महज आठ से पांच मिनट का ही रह जाएगा।
विज्ञापन

यहां बनेंगे अंडरपास, फ्लाईओवर
एसपीआर फरीदाबाद रोड से दिल्ली-जयपुर हाइवे पर मिलेगा। यह घाटा गांव से गोल्फ कोर्स रोड को क्रास करता हुआ सेक्टर 55-56 चौक, 58-61 चौक, 50-57 चौक, 62-65 चौक से वाटिका चौक को जोड़ेगा। यह इसका पहला पैकेज है। दूसरा पैकेज वाटिका चौक से एनएच-48 तक रहेगा। यहां गोल्फकोर्स रोड जंक्शन, सेक्टर 55-56 चौक, 58-61 चौक और 50-57 चौक पर फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। सेक्टर 62-65 चौक और वाटिका चौक पर अंडरपास बनाए जाने हैं। अंडरपास और फ्लाईओवर का निर्माण होने से पूरी सड़क सिग्नल फ्री होगी और वाहन चालक बिना किसी गतिरोध के फर्राटा भर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को जीएमडीए की बैठक में मुख्यमंत्री ने इसके विस्तार को मंजूरी दे दी है। इस पर 541.91 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जमीन अधिग्रहण और कोर्ट केस की कुछ दिक्कतें हैं, उन्हें जल्दी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। घाटा से वाटिका चौक तक इसके विस्तार में थोड़ा समय लग सकता है। वाटिका चौक से आगे एनएच-48 तक यह ठीक हालत में है। वैसे इसे पूरा करने के लिए डेढ़ साल की समय सीमा तय की गई है।
सुधीर राजपाल, सीईओ, जीएमडीए
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed