फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Signage boards are mandatory at construction sites; they will provide complete information.

Gurugram News: निर्माणाधीन साइटों पर संकेतक बोर्ड अनिवार्य, मिलेगी पूरी जानकारी

Thu, 22 Oct 2026 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Signage boards are mandatory at construction sites; they will provide complete information.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने निर्माण कार्यों में पारदर्शिता लाने और आमजन की सुविधा के लिए सभी निर्माणाधीन साइटों पर संकेतक बोर्ड लगाना अनिवार्य कर दिया है। संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को 48 घंटे के भीतर साइट पर संकेतक लगाने का काम पूरा करना होगा। इसके तहत निगम क्षेत्र में चल रहे सभी निर्माण कार्यों वाली साइटों पर निर्धारित जानकारी प्रदर्शित करनी होगी, ताकि लोगों को काम से जुड़ी जरूरी जानकारियां मिल सकें।
निर्माण स्थलों पर अक्सर लोगों को यह पता नहीं चल पाता कि वहां किस विभाग की ओर से काम कराया जा रहा है, निर्माण कार्य की जिम्मेदारी किस एजेंसी को दी गई है और इसे पूरा करने की समय सीमा क्या है। ऐसे में काम में देरी या किसी तरह की परेशानी होने पर शिकायत करने के लिए संबंधित अधिकारी या एजेंसी की जानकारी जुटाना भी मुश्किल होता है। संकेतक बोर्ड लगने से लोगों को इन जानकारियों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। निर्माणाधीन साइटों पर लगाए जाने वाले संकेतक बोर्ड पर कार्य का नाम, संबंधित विभाग, निर्माण एजेंसी, कार्य की लागत और निर्धारित समय सीमा जैसी जरूरी जानकारियां दर्ज की जाएंगी।
विज्ञापन




सभी निर्माण कार्य से जुड़े सभी ठेकेदारों को निर्देश दिया गया है कि वह अपनी साइट पर पूरा ब्योरा लिखेंगे। इसमें काम के आवंटन से लेकर समाप्त होेने की तिथि व लागत आवश्यक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय ढाका, आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed