फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shopkeepers remove encroachment in Hong Kong market in seven days

हांकांग बाजार में अतिक्रमण को लेकर सात दिन का समय

Mon, 04 Oct 2021 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers remove encroachment in Hong Kong market in seven days
गुरुग्राम। सेक्टर-56 के निकट स्थित हांगकांग बाजार में अतिक्रमण की समस्या को लेकर सोमवार को डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर इन्फोर्समेंट ( डीटीपीई) आरएस बाठ ने टीम के साथ मौके का मुआयना किया। यहां माल के भीतर व बाहर कॉमन एरिया में दुकानदारों ने जबरदस्त अतिक्रमण कर रखा है, इसे हटाने के लिए डीटीपीई ने दुकानदारों को सात दिन का समय दिया।
विज्ञापन

डीटीपीई आरएस बाठ ने बताया कि हांगकांग बाजार में दुकानदारों द्वारा कामन एरिया में अपनी दुकानों के सामान को रखकर अतिक्रमण करने की कई शिकायत मिल चुकी थीं। इसी को लेकर वहां का निरीक्षण किया। यहां के स्थानीय आरडब्लयू अध्यक्ष व अन्य सदस्यों को लेकर दुकानों पर पहुंचे। दुकानदारों ने दुकानों से बाहर सामान रखकर रास्ते, कॉमन एरिया को पूरी तरह से ब्लॉक कर रखा है। राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों को खुद ही अपना अतिक्रमण हटाने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। अतिक्रमण हटाने के बाद फोटोग्राफ भेजने के लिए कहा गया। इसके बाद विभाग खुद यहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

पालम विहार, सनसिटी व ब्रह्मा सिटी की समस्या पर बैठक
डीटीपीई बाठ ने पालम विहार के ए, सी ब्लाक, सनसिटी व ब्रह्मा सिटी कॉलोनी की समस्याओं को लेकर डीसी यश गर्ग की अध्यक्षता में बैठक में भाग लिया। डीसी के साथ इन कॉलोनी की समस्याओं के निदान के लिए चर्चा की। निर्णय हुआ कि इन कॉलोनियों में आंतरिक रोड पर तो गेट की व्यवस्था होगी लेकिन राजस्व रास्तों पर व बैरियर की सुविधा सहित, चौबीस घंटे गार्ड की सुविधा होगी ताकि इन्हें बंद न किया जा सके। जहां गेट की व्यवस्था नहीं हुई है वहां सुरक्षा के मसले पर पुलिस से रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed