फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shopkeepers given two days to remove encroachment

Gurugram News: अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को दिया दो दिन का समय

Sat, 24 Jun 2023 06:38 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 24 Jun 2023 06:38 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers given two days to remove encroachment
अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को दिया दो दिन का समय
विज्ञापन

- मार्केट कमेटी ने अनाज मंडी में कराई सार्वजनिक मुनादी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। अनाज मंडी में दुकानदारों द्वारा किए अतिक्रमण को हटाने के लिए सोहना मार्केट कमेटी के सचिव द्वारा एक आदेश पारित किया गया है, जिसके तहत मंडी में रेहड़ी, खोखे व सफाई के लिए मुनादी करवाई गई। मुनादी के दौरान सभी रेहड़ी, खोखे व अन्य दुकानदारों को अतिक्रमण के खिलाफ चलने वाले अभियान के बारे में भी जागरूक किया गया। कैशियर प्रदीप कुमार व सतपाल ने मुनादी करके दुकानदारों को बताया कि रविवार तक सभी दुकानदार अपनी दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटा लें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि दुकानदार ऐसा नहीं करते हैं तो सोमवार से मंडी में अतिक्रमण किए गए स्थान पर रखा सामान, रेहड़ी व खोखे का चालान कर उनको जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली से उठाकर मार्केट कमेटी कार्यालय के परिसर में रख दिया जाएगा। मुनादी करके सभी दुकानदारों को यह भी सूचित किया गया कि वे अपने दुकान व नियम के अनुसार दिए गए फड़ों के आगे अतिक्रमण ना करें। वहीं जागरूक करते हुए कहा अपनी दुकानों के आगे डस्टबिन और सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed