फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shop caught fire due to short circuit

Gurugram News: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग

Sun, 20 Oct 2024 10:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Shop caught fire due to short circuit
पुन्हाना। पुलिस थाना के पास एक परचून की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से दुकान में रखा करीब पांच लाख रुपये का सामान जल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाने के पास वार्ड नंबर-9 स्थित पंजाबी बारात घर के समीप विनोद की परचून की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगते ही आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। आग की सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई थी, लेकिन तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। दुकानदार विनोद ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वो शनिवार रात को भी दुकान बंद कर घर चला गया था। रात में उसे सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई। मौके पर आया तो आसपास के लोग आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे। आग से दुकान में लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया। दुकानदार ने प्रदेश सरकार से आग के कारण हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed