फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shitala Mata Temple will remain open 24 hours during Navratri

Gurugram News: नवरात्र में 24 घंटे खुला रहेगा शीतला माता मंदिर

Mon, 09 Oct 2023 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Shitala Mata Temple will remain open 24 hours during Navratri
फोटो
विज्ञापन

तैयारी शुरू, उपायुक्त करेंगे पहली पूरा, पुलिस बल रहेगा तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शारदीय नवरात्र के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु माता शीतला के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर प्रबंधन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि नए मंदिर के निर्माण के कारण इस साल भी माता के दर्शन पुराने सत्संग भवन के हॉल में ही किए जा सकेंगे। मंदिर के अधिकारी यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया कि अगले साल तक नया मंदिर और माता का गर्भ गृह बनकर तैयार हो जाएगा। अभी पुरानी व्यवस्था में ही दर्शन की सुविधा होगी। पर्याप्त संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बल लगाए जाएंगे। मंदिर प्रबंधन ने फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस के लिए सिविल सर्जन को लिख दिया है। एंबुलेंस और एक मेडिकल टीम भी मंदिर परिसर में उपलब्ध रहेगी। बाहर ट्रैफिक की व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती रहेगी। 15 अक्तूबर को कलश स्थापना की जाएगी। पहले दिन की पूजा के लिए उपायुक्त निशांत कुमार यादव मंदिर आएंगे।

दर्शन के लिए लोग मंदिर में रात में भी आते हैं। दूर दराज के गांवों से लोग रात में मंदिर आते हैं और अगले दिन सुबह दर्शन कर प्रस्थान करते हैं। नवरात्र के दौरान मंदिर के कपाट 24 घंटे खुले रहेंगे। स्क्रीन पर सुबह और शाम की आरती भी मंदिर परिसर से देखी जा सकेगी।
विज्ञापन

नवरात्र मेले के दौरान मंदिर में सफाई व्यस्था दुरुस्त किए जाने, पार्किंग व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती, एंबुलेंस, मेडिकल सुविधाओं आदि को लेकर उपायुक्त ने पिछले दिनों बैठक आयोजित कर अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसमें शीतला माता मंदिर श्राइन बोर्ड के सदस्यों से सुझाव मांगे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed