{"_id":"60522ff0bab6c077ad0b97c9","slug":"shiromani-alaki-dal-chief-sukhbir-singh-badal-admitted-to-medanta-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: सुखबीर सिंह बादल मेदांता में भर्ती, मंगलवार को पाए गए थे कोरोना से संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: सुखबीर सिंह बादल मेदांता में भर्ती, मंगलवार को पाए गए थे कोरोना से संक्रमित
Wed, 17 Mar 2021 11:09 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
सुखबीर बादल
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को कोरोना संक्रमित होने के बाद बुधवार को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बादल को बुधवार शाम सात बजे भर्ती कराया गया, जहां अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुशीला कटारिया की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
उनकी मंगलवार को ही कोरोना जांच रिपोर्ट आई थी, जिसमें संक्रमित पाया गया था। वह अस्पताल के विशेष वार्ड में आइसोलेट किए गए हैं, जहां डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है। बताया जा रहा है कि उम्र ज्यादा होने के कारण सुखबीर सिंह बादल की आगामी दिनों में कई जांचें की जाएंगी।
विज्ञापन