फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sewage pond created, 15 thousand people troubled

Gurugram News: सीवेज का बना तालाब, 15 हजार लोग परेशान

Thu, 13 Nov 2025 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sewage pond created, 15 thousand people troubled
फोटो
विज्ञापन

लोग बोले-एसपीआर की सोसाइटियों के पास जमा गंदा पानी बन सकता है बीमारियों की वजह





संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर सेक्टर-68 से 72 के बीच बसीं सोसाइटियों 15000 लोग सीवेज के गंदे पानी से बने तालाब से परेशान हैं। मानेसर और द्वारका एक्सप्रेसवे की सोसाइटियों के आसपास भी ऐसी ही समस्या है। टयूलिप ग्रुप की सोसाइटियों की सड़क के सामने आए दिन यह पानी भरा रहता है। पिछले दिनों काफी पानी खाली प्लॉटों में जमा हो गया और सड़कों पर बहने लगा। लोगों को आशंका है कि कहीं और का सीवेज लाइन टूटकर यहां पानी बह रहा है।



लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के शीघ्र समाधान की गुहार लगाई है। 10 नवंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ग्रीवांस कमेटी की बैठक में भी यह समस्या उठी थी। ट्यूलिप लेमन सोसाइटी निवासी दुर्गेश मिश्रा कहते हैं कि ट्यूलिप ग्रुप की सोसाइटियों के आस-पास इस तरह सीवेज का तालाब बन गया है। नए गुरुग्राम से खराब अर्बन प्लानिंग कहीं भी नहीं है।
विज्ञापन

छोटे शहरों की अर्बन प्लानिंग भी इतनी खराब नहीं होती है। देश के किसी भी शहर में जाइए नियोजित कॉलोनियों पहले सीवेज, ड्रेनेज, पेयजल की लाइन डाली जाती है। सड़क बनाई जाती है और तब लोग बसाए जाते हैं। यहां हाईराइज बिल्डिंग में करोड़ों के फ्लैट बेच दिए गए सीवेज कहां से बहाया जाएगा इसकी व्यवस्था ही नहीं है। सीवेज की गंदगी और बंद ड्रेनेज का पानी बरसात में सोसाइटियों के बेसमेंट और परिसर में घुस जाता है। आए दिन सेक्टर रोड पर बगैर बरसात के बहता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां है सबसे ज्यादा दिक्कत



इस इलाके में टयूलिप लीफ, टयूलिप व्हाइट, टयूलिप आरेंज, टयूलिप लेमन, टयूलिप आइवरी, टयूलिप वॉयलेट, टयूलिप लीफ, टयूलिप पर्पल, टाटा पिरामंती, एआईपीएल,पारस आयरिन, एआईपीएल, एमथ्रीएम, पिरामिड, बीपीटीपी एस्टेयर गार्डन में रहने वाले लोग परेशान हैं। सर्दी के मौसम में प्राकृतिक रूप से भी पानी सूखता। इस परेशानी से भी लोग परेशान हैं।



वर्जन

सेहत के हिसाब से बहुत ही खराब स्थिति है। हमारी सोसाइटी के सामने सड़क पर अकसर गंदा पानी बहने लगता है।- अनिल अरोड़ा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ट्यूलिप वॉयलेट, सेक्टर-69


बगैर बारिश ड्रेनेज और सीवेज का पानी सड़क पर आ जाता है। सोसाइटी के पीछे एक खाली प्लॉट में तालाब बन गया है।- हेम पांडे, निवासी, ट्यूलिप वॉयलेट, सेक्टर-69



हमने पहले भी यह समस्या उठाई थी। यहां ड्रेनेज लाइन मुख्य लाइन से नहीं मिलती। सीवेज लाइन नहीं है। -आरुणि शुक्ला, आरडब्ल्यूए महासचिव, एस्टेयर गार्डन सेक्टर-70ए



हमारी सोसाइटी 40 मंजिल की है। गंदगी दूर से दिखती है। मच्छर की समस्या है। हमेशा गंदा पानी बहता रहता है।- पंकज कालरा, पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष टाटा पिरामंती, सेक्टर-72
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed