{"_id":"6aa152f6ddd66d32410bc01e","slug":"several-issues-including-the-neet-paper-leak-were-discussed-in-the-youth-parliament-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-100499-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: युवा संसद में नीट पेपर लीक समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: युवा संसद में नीट पेपर लीक समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
विज्ञापन
-गुरुग्राम खंड स्तरीय प्रतियोगिता में 9वीं से 12वीं कक्षा के 50 विद्यार्थियों ने निभाई युवा सांसदों की भूमिका
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गुरुग्राम की ओर से बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौलताबाद में गुरुग्राम खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता-2026 आयोजित की गई। इसमें 9वीं से 12वीं कक्षा के 50 विद्यार्थियों ने युवा सांसदों की भूमिका निभाते हुए देश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। युवा संसद में नीट पेपर लीक का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालयों के छात्रावासों में सीट बढ़ाने, एक देश-एक चुनाव व्यवस्था लागू करने और महिला आरक्षण बिल जैसे विषयों पर भी पक्ष-विपक्ष की भूमिका में अपनी बात रखी। विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक तरीके से तर्क और संवाद के माध्यम से मुद्दों पर चर्चा की।
कार्यक्रम डाइट प्रिंसिपल एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमिता रांगी के नेतृत्व और वरिष्ठ प्रवक्ता एवं डीआरयू विंग प्रभारी अरुण कुमार राघव के मार्गदर्शन में हुआ। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र, संसद की कार्यप्रणाली और जिम्मेदार नागरिक बनने के महत्व की जानकारी दी। जिला कार्यक्रम नोडल अधिकारी राम किशन वत्स ने बताया कि युवा संसद का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, तर्क-वितर्क, संवाद कौशल और लोकतांत्रिक सोच विकसित करना है। प्रतियोगिता में खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार, विद्यालय प्राचार्य मीनाक्षी, जिला कार्यक्रम सह-नोडल कनिका भारद्वाज, निर्णायक मंडल और शिक्षकों का सहयोग रहा।