फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Seven cyber fraudsters arrested for defrauding Rs 75.06 crore across the country

Gurugram News: देशभर में 75.06 करोड़ की ठगी करने वाले सात साइबर ठग गिरफ्तार

Tue, 07 Oct 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Seven cyber fraudsters arrested for defrauding Rs 75.06 crore across the country
आरोपियों से पांच मोबाइल, चार सिम कार्ड और तीन लाख रुपये बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। देशभर में 75.06 करोड़ की ठगी करने वाले सात साइबर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से पांच मोबाइल, चार सिम कार्ड और तीन लाख रुपये नकदी बरामद किए हैं।
पांचों मोबाइल की इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेशन सेंटर से जांच कराने पर पता चला कि आरोपियों के खिलाफ ठगी करने के संबंध में कुल 5,555 शिकायतें और 199 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने यह आरोपी जुलाई व अगस्त माह में गिरफ्तार करके उनके बारे में छानबीन की थी। आरोपी फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, सेक्सटॉर्शन, निवेश कराकर, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से धोखाधाड़ी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों के खिलाफ हरियाणा के विभिन्न जिलों में 16 मामले दर्ज पाए गए हैं। इनमें से गुरुग्राम के साइबर अपराध थाना पूर्व में दो मामले और साइबर अपराध थाना दक्षिण में तीन मामले दर्ज हैं। साइबर अपराध थाना पूर्व की पुलिस ने आरोपी सचिन कुमार व हितेश, समस्तीपुर (बिहार) के लिमास निवासी मोहमद शहजाद अंसारी को गिरफ्तार किया। वहीं, साइबर अपराध थाना दक्षिण की पुलिस ने आरोपी शिवराज, अभिषेक, बलिया (उत्तर प्रदेश) के रसूलपुर गांव निवासी राहुल पांडे व गया (बिहार) के नौरंगा निवासी अमरनाथ कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

वर्जन
साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार चल रही है। ठगों की पहचान करके उनको गिरफ्तार किया जाता है। किसी मामले में तुरंत शिकायत मिलती है ताे ठगे गए रुपयों को फ्रीज कराया जाता है। - प्रियांशु दीवान, सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध), गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article