{"_id":"68bd6a81766083ab6d0b0685","slug":"seva-pakhwada-will-be-organized-on-pms-birthday-sitaram-yadav-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-66660-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के जन्मदिन पर आयोजित किए जाएंगे सेवा पखवाड़ा : सीताराम यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के जन्मदिन पर आयोजित किए जाएंगे सेवा पखवाड़ा : सीताराम यादव
विज्ञापन
सेवा पखवाड़े के निमित्त कार्यशाला का किया गया आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय गुरुकमल में कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़े के तहत होने वाले कार्यों का प्रशिक्षण दिया।
प्रदेश सह संयोजक सीताराम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन 17 सितंबर को है भाजपा ने फैसला किया है कि वो 17 सितंबर से दो अक्तूबर गांधी जयंती तक पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इस अवसर पर देश भर में कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यों में प्रमुख रूप से देशभर में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की जाएगी।
जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि भाजपा ने सेवा पखवाड़े के जिला संयोजक, सह संयोजक, गुरुग्राम के सभी 17 मंडलों में संयोजक एवं सह संयोजकों की नियुक्ति की जा चुकी हैं, जिनके मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूरा किया जाएगा। कार्यशाला में गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, बोधराज सीकरी, शलेन्द्र पांडे, नागेंद्र शर्मा,अजित यादव, महेश यादव समेत अन्य उपस्थित रहे।