फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Settlement of more than Rs 25 crore in the National Lok Adalat for land acquisition

Gurugram News: भूमि अधिग्रहण की राष्ट्रीय लोक अदालत में 25 करोड़ रुपये से अधिक का हुआ समझौता

Sun, 09 Jul 2023 12:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sun, 09 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Settlement of more than Rs 25 crore in the National Lok Adalat for land acquisition
भूमि अ​धिग्रहण की  राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित 
-दो जजों की बेंच ने निपटाए 27 मामले
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। भूमि अधिग्रहण के लिए बीते शनिवार को आयोजित हुई राष्ट्रीय लोक अदालत 25 करोड़ रुपये से अधिक का समझौता हुआ। लोक अदालत में 133 मामलों को लिया गया था,जिसमें से 27 मामलों को निपटारा किया गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव ललिता पटवर्धन ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश तथा हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष अरुण पल्ली व जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन सूर्य प्रताप सिंह के निर्देशानुसार जिला में भूमि अधिग्रहण की राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया ।


सचिव ललिता पटवर्धन ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन सूर्य प्रताप सिंह ने लोक अदालत में मामलों के निपटारे के लिए भूमि अधिग्रहण की लोक अदालत में मामलों को निपटाने के लिए दो बेंच का गठन किया था। आयोजित लोक अदालत में 133 मामलों को लिया गया था,जिसमें से 27 मामलों को निपटारा किया गया। निपटारा किए गए मामले में 25.82 करोड़ रुपये को समझौता हुआ। इसके साथ ही लोक अदालत की दोनों बेंच में एक एक पैनल अधिवक्ता को नियुक्त किया गया था। इससे लोक अदालत के दौरान मौजूद रह कर समझौता तैयार करने में न्यायालयों और डीएलएसए की मदद कर रहे थे।
विज्ञापन




----

विराट त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed