{"_id":"68cd96fa5661f75db00448d9","slug":"serious-allegations-against-several-policemen-including-asi-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-106458-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चौकी में बुलाकर युवक को पीटा, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चौकी में बुलाकर युवक को पीटा, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप
Fri, 19 Sep 2025 11:16 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर सख्ती कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के अलावलपुर गांव के युवक सद्दीक पुत्र जमील ने जयसिंहपुर पुलिस चौकी में तैनात एएसआई राजबीर सिंह नारा और 3-4 पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नूंह को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सद्दीक ने बताया कि उसके गांव के इजहार पुत्र इसाक ने उसके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले में एएसआई राजबीर सिंह ने 9 सितंबर की सुबह उसे चौकी बुलाया। सद्दीक का आरोप है कि जैसे ही उसने पुलिस के सामने अपनी सफाई दी और शिकायत को झूठा बताया, तभी एएसआई राजवीर और अन्य कर्मचारी तैश में आ गए और राजवीर ने उसका कॉलर पकड़ लिया और उसे चौकी के अंदर खींचकर थप्पड़ और घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। पीड़ित के अनुसार सबसे ज्यादा मारपीट एएसआई राजबीर ने की और चौकी में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने भी उसका सहयोग किया।
युवक का कहना है कि वह न्याय की उम्मीद लेकर चौकी पहुंचा था, लेकिन वहां उसे अपमानित और प्रताड़ित किया गया। उसने कहा कि इस तरह की घटना से आम जनता में पुलिस पर भरोसा टूटता है। इस मामले में जब डीएसपी हेडक्वार्टर हरेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।