फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Selection of five cultural programs for Independence Day celebrations

Gurugram News: स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पांच सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन

Fri, 11 Aug 2023 12:46 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Fri, 11 Aug 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Selection of five cultural programs for Independence Day celebrations
13 अगस्त को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में कार्यक्रमों की फुलड्रेस रिहर्सल
विज्ञापन

15 अगस्त को महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा करेंगी ध्वजारोहण
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। बृहस्पतिवार को अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) हितेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने कार्यक्रमों का देखा। कमेटी में जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन व जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेन्द्र कुमार भी शामिल हैं। जिला स्तरीय समारोह के लिए पांच सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रमों का चयन किया गया है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुग्राम में जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले समारोह में अबकी बार हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ध्वजारोहण करेंगी और परेड की सलामी लेंगी। समारोह का आयोजन सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम के सुरेन्द्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट पवेलियन में सुबह 9 बजे से किया जाएगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को चयन समिति ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों का निरीक्षण कर कमियों को दूर करने के लिए प्रभारी शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए बच्चों के लिए पानी व अन्य जरूरत के सामान का ध्यान रखें। सभी बच्चों की तैयारी अच्छे से करवाएं और 13 अगस्त को होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल में पूरी तैयारी के साथ आएं। स्टेडियम में विभिन्न स्कूलों द्वारा छह सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें से पांच का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इन कार्यक्रमों का हुआ चयन
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुशांत लोक सेक्टर-43 का हरियाणवी नृत्य, देव समाज स्कूल के दुपट्टा ड्रील, जय हो व चक दे इंडिया गीत पर आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जैकबपुरा की छात्राओं द्वारा पंजाबी भांगड़ा व गिद्दा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अर्जुन नगर की छात्राओं द्वारा सरहद के प्रहरी और आरबीएसएम स्कूल भोंडसी के विद्यार्थियों द्वारा वीर आल्हा-उद्दल की शोर्यगाथा पर आधारित राष्ट्रप्रेम के भावनाओं से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा मास पीटी, डंबल्स व लेजियम शो सहित योग के विभिन्न आसनों पर आधारित कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed