फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Plan prepared to improve parking and traffic management.

Gurugram News: पार्किंग और यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए योजना तैयार

Sun, 27 Sep 2026 05:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
Plan prepared to improve parking and traffic management.
पत्र में 11 प्रमुख स्थानों पर नई पार्किंग सुविधाओं की आवश्यकता बताई
विज्ञापन

नंबर गेम - 29 सितंबर को होगी बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम नगर निगम ने जिले में पार्किंग और यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए योजनाएं बनाई हैं। शहर में वर्तमान में 19 हजार 915 वाहनों की पार्किंग क्षमता उपलब्ध है। नगर निगम के दस्तावेज में 11 प्रमुख स्थानों पर नई पार्किंग सुविधाओं की आवश्यकता बताई गई है। इसके लिए एचएसआईआईडीसी, एचएसवीपी और जीएमडीए का क्षेत्र शामिल है। पार्किंग न होने से जगह-जगह जाम लगता और प्रदूषण का स्तर बढ़ता है।

पुलिस उपायुक्त-यातायात ने नगर निगम को एक पत्र लिखा है। इसमें शहर के अलग-अलग 11 स्थानों पर पार्किंग बनाए जाने को कहा है। नगर निगम के पास कई सतही और एक बहुमंजिला पार्किंग सुविधा है। 31 मार्च तक सदर बाजार के कामन सराय और अग्रसेन चौक के पास डाकघर में दो नए पार्किंग स्थल पूरे किए गए हैं। यातायात जाम कम करने के लक्ष्य निर्धारित किए गए थे। पहली तिमाही में 17 अल्पकालिक और सभी तीन दीर्घकालिक हॉटस्पॉट का समाधान किया गया। इनमें साइबर पार्क और पल्लम विहार गोलचक्कर जैसे प्रमुख बिंदु शामिल थे। शहर के कई वाणिज्यिक और औद्योगिक क्षेत्रों में पार्किंग की अत्यधिक मांग है। बस स्टैंड और गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर भी अपर्याप्त पार्किंग है।
विज्ञापन


प्रमुख पार्किंग समस्या वाले क्षेत्र
महावीर चौक और अग्रसेन चौक पर व्यावसायिक गतिविधियों के कारण पार्किंग की मांग अधिक है। उद्योग विहार फेज-1 से 4 तक और पुरानी रेलवे रोड पर सड़क किनारे पार्किंग की समस्या है। मार्बल मार्केट-सुभाष चौक-हीरो होंडा चौक क्षेत्र में भी वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं। राजीव चौक, इफको चौक और वाटिका चौक-अल्मेडा चौक भी समस्याग्रस्त स्थानों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात जाम से निपटने के उपाय
गुरुग्राम नगर निगम और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण इन समस्याओं के समाधान पर काम कर रहे हैं। इसमें ऑटो और ई-रिक्शा के लिए समर्पित पार्किंग सुविधाओं का विकास शामिल है। राजीव चौक और इफको चौक पर ये वाहन अक्सर सड़क किनारे जगह घेर लेते हैं। 29 सितंबर 2026 को होने वाली वैधानिक उप-समिति की बैठक में यातायात जाम हॉटस्पॉट और एकीकृत यातायात प्रबंधन प्रणाली की तैनाती पर चर्चा होगी।



---------

डीसीपी ट्रैफिक की ओर से मिले पत्र में 11 स्थानों पर पार्किग बनाई जानी है। जल्द ही सभी विभागों की समन्वय बैठक होगी, जिसमें इसके निर्माण को लेकर अपडेट होगा। - रवींद्र यादव, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed