फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sector-29 footpaths will become safe and attractive

Gurugram News: सेक्टर-29 के फुटपाथ बनेंगे सुरक्षित और आकर्षक

Sun, 07 Jun 2026 04:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
Sector-29 footpaths will become safe and attractive
फुटपाथों पर 60 एमएम मोटाई की इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जाएंगी
विज्ञापन

नंबर गेम - 45.50 लाख रुपये खर्च करेगा एचएसवीपी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) सेक्टर-29 में फुटपाथों की विशेष मरम्मत कराने जा रहा है। इस पर एचएसवीपी लगभग 45.50 लाख रुपये खर्च करेगा। इसका उद्देश्य क्षेत्र में पैदल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ बुनियादी ढांचे को और बेहतर बनाना है।
योजना के अनुसार, सेक्टर-29 के फुटपाथों पर 60 एमएम मोटाई की इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जाएंगी। इसके अलावा कर्ब (किनारे के पत्थर) लगाए जाएंगे, प्राइमर सहित पेंटिंग का कार्य किया जाएगा, संबंधित मरम्मत और सौंदर्यीकरण के कार्य भी कराए जाएंगे। इससे फुटपाथों की गुणवत्ता और मजबूती में सुधार होगा। सेक्टर-29 गुरुग्राम के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक माना जाता है। यहां अनेक निजी कंपनियों के कार्यालय, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, होटल, रेस्तरां और अन्य संस्थान स्थित हैं, जिसके कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में फुटपाथों का बेहतर और सुरक्षित होना आवश्यक है।
विज्ञापन

एचएसवीपी लगातार सेक्टरों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न विकास कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में सेक्टर-29 के फुटपाथों के उन्नयन की यह योजना लाई गई है। अधिकारियों का मानना है कि कार्य पूरा होने के बाद न केवल पैदल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र का सौंदर्य भी बढ़ेगा और सेक्टर की समग्र छवि में सुधार होगा। एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इस कार्य को चार माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed