{"_id":"6a55dd7e51df440a41063432","slug":"section-163-imposed-within-a-300-meter-radius-of-the-bjp-office-in-gurugram-due-to-the-congress-protest-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: सुंदरकांड पाठ करने पहुंचे, भाजपा कार्यालय पर पुलिस से भिड़े कांग्रेस नेता, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: सुंदरकांड पाठ करने पहुंचे, भाजपा कार्यालय पर पुलिस से भिड़े कांग्रेस नेता, पुलिस ने हिरासत में लिया
Tue, 14 Jul 2026 03:10 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 14 Jul 2026 03:10 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या स्थित भगवान श्रीराम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के नेता मंगलवार को भाजपा के जिला कार्यालय गुरुकमल के बाहर विरोध प्रदर्शन और सुंदरकांड पाठ करने पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच बहस हो गई। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइंस पहुंचा दिया, जहां उन्होंने सुंदरकांड पाठ किया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं का कहना था कि वे भाजपा कार्यालय के बाहर सुंदरकांड पाठ कर मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करना चाहते थे। वहीं पुलिस ने निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए उन्हें कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
उधर, जिला मजिस्ट्रेट एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 के तहत सेक्टर-31 स्थित भाजपा जिला कार्यालय गुरुकमल के 300 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर रखी थी। आदेशों के अनुसार, 14 जुलाई को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सार्वजनिक शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यातायात को सुचारु रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया था।
विज्ञापन