फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nuh News: Section-144 Imposed In Nuh Due To Disturbance During Religious Pilgrimage Internet Service Stopped

Nuh News Today: नूंह में धारा-144, इंटरनेट और स्कूल-कॉलेज बंद; धार्मिक यात्रा पर पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण

Mon, 31 Jul 2023 10:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूंह Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 31 Jul 2023 10:46 PM IST
सार

नूंह में इंटरनेट सेवा भी पूर्णतया बंद करने के आदेश टेलीकॉम कंपनियों को दिए गए हैं ताकि सोशल मीडिया के माध्यम से किसी प्रकार की अफवाहें आदि ना फैलाई जा सकें। 

विज्ञापन
Nuh News: Section-144 Imposed In Nuh Due To Disturbance During Religious Pilgrimage Internet Service Stopped
नूंह में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नूंह के उपायुक्त प्रशांत पंवार ने जिलावासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपसी भाईचारे के साथ मिलकर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बृजमंडल धार्मिक यात्रा के दौरान हुई हिंसक घटना निंदनीय है, ऐसे में जिला प्रशासन लोगों से अपील करता है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर धारा-144 लागू की गई है। इसके अलावा फरीदाबाद, गुरुग्राम सहित जिले के अन्य इलाकों में मंगवार को स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। 

विज्ञापन

जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने की उपायुक्त ने की अपील 
वे आज अपने कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर जिला प्रशासन की कड़ी नजर है और उपद्रव फैलाने की इजाजत किसी को भी नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग इस दौरान अफवाहों पर ध्यान ना दें और किसी भी प्रकार की नकारात्मक टिप्पणी करने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में लगाई गई धारा-144 
उन्होंने बताया कि जिला में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर धारा-144 लगाई गई है। इस दौरान पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, किसी भी प्रकार के लाइसेंसी हथियार या फायर आर्म्स, तलवार, गंडासा, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, जेली, चाकू व अन्य हथियार लेकर चलने पर पाबंदी लगाई गई है। ये आदेश जिला में तुरंत प्रभाव से लागू किए गए हैं जोकि आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे। जारी आदेशों की अवहेलना करने वालों पर भारतीय दंड संहिता की धारा-188 के तहत कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

जिला में इंटरनेट सेवा हुई बंद- उपायुक्त 
इसके अलावा, जिले में इंटरनेट सेवा भी पूर्णतया बंद करने के आदेश टेलीकॉम कंपनियों को दिए गए हैं ताकि सोशल मीडिया के माध्यम से किसी प्रकार की अफवाहें आदि ना फैलाई जा सकें। उन्होंने आमजन से पुनः अपील करते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अफवाहों को अपने अकाउंट से शेयर ना करें और जिला में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। जिले के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की टीमें तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed