फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Second merit of PG course will be released today

आज जारी होगी पीजी कोर्सों की दूसरी मेरिट सूची

Mon, 28 Dec 2020 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Second merit of PG course will be released today
गुरुग्राम। कॉलेजों में पीजी कोर्स के तहत सोमवार को फिजिकल काउंसलिंग हुई। जिले के मुख्य तीन कॉलेजों में कुल 739 छात्रों ने दस्तावेज सत्यापन कराया। दाखिलों के लिए पहली मेरिट सूची उच्च शिक्षा निदेशालय ने जारी की थी। इसके बाद भी कॉलेजों में 40 फीसदी से ज्यादा सीटें रिक्त रहीं। निदेशालय ने रिक्त सीटों पर दाखिलों की जिम्मेदारी कॉलेजों को दी है।
विज्ञापन

इसके तहत मंगलवार सुबह 10 बजे दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। कॉलेज प्रबंधन छात्रों का फीस लिंक भी जनरेट करेगा। काउंसलिंग के लिए राजकीय महिला महाविद्यालय में 200 छात्र, द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में 189 व राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-9 में 350 छात्र उपस्थित हुए। राजकीय महाविद्यालय के दाखिला नोडल अधिकारी संजय कत्याल ने बताया कि पहली मेरिट सूची के बाद भी 89 सीटें शेष हैं। रिक्त सीटों पर दाखिलों के लिए 350 छात्र पहुंचे। सबसे अधिक एमकॉम और एमसीए में छात्रों ने रुचि दिखाई।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य आरके गर्ग ने बताया कि मंगलवार को छात्र फीस जमा कर सीट पक्की कर सकेंगे। बावजूद इसके सीटें रिक्त रहने पर 30 दिसंबर को दूसरी फिजिकल काउंसलिंग की जाएगी। जिसकी मेरिट सूची 31 दिसंबर को जारी होगी। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य वीरेंद्र अंतिल ने बताया कि पीजी कोर्स में 5 जनवरी तक दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी। हालांकि, प्रथम वर्ष के छात्रों की कक्षाएं 1 जनवरी से शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed