फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Second accused in kidnapping and murder also caught

अपहरण कर हत्या करने में दूसरा आरोपी भी दबोचा

Tue, 14 Dec 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Second accused in kidnapping and murder also caught
गुरुग्राम। पांच माह पहले सेक्टर-10 ए के चौक से युवक का अपहरण कर थोड़ी दूर ले जाकर उसकी मरणासन्न कर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी दबोच लिया है। आरोपी को दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। पीड़ित की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

विगत 10 जुलाई को बस स्टैंड से खंडसा की ओर जा रहे दीपू कुमार निवासी मोतिहारी बिहार का दो युवकों ने सेक्टर-10 ए के चौक से अपहरण कर लिया था। थोड़ी दूर ले जाकर उसे मारपीट कर युवक मरणासन्न कर उसकी जेब से 20 हजार रुपये लूूट ले गए। इलाज के दौरान दीपू की मौत हो गई। केस दर्ज कर पुलिस ने इस मामले मेें आरोपी अभिनंदन उर्फ कालू, निवासी देवरिया, यूपी को वारदात के 15 दिन बाद ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं इस मामले में दूसरे आरोपी अमित उर्फ भोला, निवासी हरिनगर, गुरुग्राम को सोमवार को दबोच लिया। आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया है कि दीपू से आपसी विवाद के बाद मारपीट हुई थी, इसी का बदला लेने के लिए साथी संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed