{"_id":"61ec4443d11c5328f9137171","slug":"search-intensified-for-absconding-assistant-commandant-naveen-gurgaon-news-noi628330530","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार सहायक कमांडेंट नवीन की तलाश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार सहायक कमांडेंट नवीन की तलाश तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। एनएसजी (नेशनल सुरक्षा गार्ड) में काम दिलाने के नाम पर 126 करोड़ 66 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में फरार सहायक कमांडेंट नवीन की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। संभावित स्थानों पर पुलिस ने दबिश दी। वहीं मास्टर माइंड प्रवीण की रिमांड पूरी होने पर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। चर्चा यह भी है कि पुलिस उसकी रिमांड बढ़वा सकती है।
ठगी के मामले में फरार चल रहे मास्टर माइंड डिप्टी कमांडेंट प्रवीण के बहनोई सहायक कमांडेंट नवीन यादव का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस की टीम आरोपी की धरपकड़ की लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपी प्रवीण यादव की रिमांड 23 जनवरी 22 को पूरी हो गई। उन्हें एसआईटी कोर्ट में पेश करेगी। वहीं चर्चा है कि आरोपी की रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी। एसआईटी अभी आरोपी से पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटाना चाहती है। एसीपी प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि आरोपी नवीन यादव की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी है। तलाश तेज कर दी है। बता दें कि पुलिस पूरे मामले में मास्टर माइंड प्रवीण यादव, उसकी पत्नी, बहन रितुराज और मध्यस्था करने वाले दिनेश को गिरफ्तार किया है।