Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sealed for negligence... shops will be sealed for repeated littering.

Gurugram News: लापरवाही और बार-बार कचरा फैलाने पर दुकानें होंगी सील

Wed, 15 Jul 2026 06:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Sealed for negligence... shops will be sealed for repeated littering.
शहर के आठ बाजार बनेंगे नो लिटरिंग स्वच्छ मार्केट, हर दुकान पर डस्टबिन होगा अनिवार्य
विज्ञापन

नंबर गेम - 2.53 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं कचरा मुक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए सभी आठ जोन में प्रथम चरण के तहत आठ बाजारों को नो लिटरिंग, स्वच्छ एवं अनिवार्य डस्टबिन मार्केट बनाने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत दुकानदारों एवं स्ट्रीट वेंडर्स को डस्टबिन का अनिवार्य रूप से उपयोग करना होगा और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह निर्णय बुधवार को निगमायुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। निगमायुक्त ने सभी संयुक्त आयुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जोन में एक बाजार क्षेत्र का चयन कर वहां विशेष अभियान चलाएं। दुकानदारों, स्ट्रीट वेंडर्स एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों को डस्टबिन रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही प्रवर्तन टीमों द्वारा नियमित निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालान की प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

पीजी संस्थानों पर भी चलेगा विशेष अभियान
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि जागरूकता एवं चालान के बावजूद कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने की प्रवृत्ति नहीं छोड़ता है तो उसके विरुद्ध दुकान सील करने सहित अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। निगम का उद्देश्य केवल जुर्माना लगाना नहीं, बल्कि नागरिकों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। बैठक में निर्णय लिया गया कि एमसीजी क्षेत्र के नरसिंहपुर, इस्लामपुर, चकरपुर, डुंडाहेड़ा सहित अन्य क्षेत्रों में संचालित ऐसे पीजी संस्थानों पर भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिन पीजी परिसर में डस्टबिन उपलब्ध नहीं होंगे, ऐसे पीजी संचालकों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। यदि जुर्माना निर्धारित समय पर जमा नहीं कराया जाता है, तो नियमानुसार पीजी को सील करने और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से जुर्माना राशि की वसूली की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम द्वारा स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। जुलाई 2025 से अब तक एक वर्ष में 12,605 उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 2.53 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया और वसूल किया गया है। वहीं, गत एक दिन में ही 60 चालान किए गए और 1.12 लाख रुपये की जुर्माना राशि मौके पर वसूल की गई। बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त अंकिता चौधरी, रविन्द्र यादव, पूजा चांवरिया, कुशल कटारिया, डॉ. जयवीर यादव, संयुक्त आयुक्त सपना यादव, डॉ नरेश कुमार, डॉ प्रीतपाल सिंह व रविन्द्र मलिक सहित कार्यकारी अभियंता सुंदर श्योराण और सफाई निरीक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed