{"_id":"6a44ffd6a3eb9205db019802","slug":"sdm-took-stock-of-the-voter-verification-work-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-93121-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एसडीएम ने मतदाता सत्यापन कार्य का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एसडीएम ने मतदाता सत्यापन कार्य का लिया जायजा
विज्ञापन
तिगरा गांव के बूथ संख्या 401 व 402 पर पहुंचे, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम संजीव सिंगला ने बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत तिगरा गांव स्थित बूथ संख्या 401 एवं 402 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर पर चल रही मतदाता सत्यापन प्रक्रिया, प्रपत्रों के संकलन तथा मतदाता सूची के अद्यतन कार्य का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से अभियान की प्रगति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन रूप में दर्ज होना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटना नहीं चाहिए और सभी आवेदनों का समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से सत्यापन किया जाए। साथ ही उन्होंने बीएलओ को घर-घर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने और नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, संशोधन और अन्य सुविधाओं के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पूरी गंभीरता और निष्पक्षता के साथ संचालित किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे अभियान में सहयोग करें और यदि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि हो तो निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से समय रहते उसका सुधार अवश्य कराएं।