फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   SDM held a meeting regarding Independence Day celebration

Gurugram News: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर एसडीएम ने बैठक

Wed, 30 Jul 2025 06:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 06:10 PM IST
विज्ञापन
SDM held a meeting regarding Independence Day celebration
समारोह के भव्य आयोजन के लिए सभी अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुग्राम में जिला व उपमंडल स्तर पर समारोह आयोजित होंगे। गुरुग्राम के एसडीएम परमजीत चहल ने 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।
लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में एसडीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में मनाया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में सरकारी विभागों के सभी कार्यालय अध्यक्ष स्वयं उपस्थित रहेंगे और अपने स्टाफ को भी समारोह में उपस्थित होने की हिदायत देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की हिदायत अनुसार सभी सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों का स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपस्थित रहना अनिवार्य है अन्यथा इसे सेवा नियमों की अवहेलना माना जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की भव्य आयोजन के लिए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर सीटीएम सपना यादव, एसीपी सुशीला, जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन, रोडवेज से टीए ऋतु शर्मा, एमवीओ हरेंद्र वीर, जिला सैनिक बोर्ड के सचिव कर्नल अमन यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed