फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   sdfg

Gurugram News: दहेज उत्पीड़न के आरोपों से आहत युवक ने आगरा नहर में लगाई छलांग, माैत

Sat, 02 May 2026 05:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
sdfg
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल।
चांदहट थाना क्षेत्र में एक युवक की ओर से आगरा नहर में कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने मृतक की पत्नी और उसके माता-पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

औरंगाबाद गांव निवासी जिले सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा नरसिंह शादी के बाद से लगातार मानसिक तनाव में था। आरोप है कि उसकी पत्नी अंजली, सास महेंद्री और ससुर बच्चु सिंह उस पर अपनी जमीन पत्नी के नाम कराने का दबाव बना रहे थे। जमीन नाम न करने पर उसे दहेज उत्पीड़न के झूठे मामले में फंसाने और पुलिस कार्रवाई करवाने की धमकियां दी जाती थीं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पत्नी की ओर से महिला मंडल और अदालत में दहेज का केस दर्ज कराने की धमकी दी गई थी, जिससे वह टूट गया। शनिवार को नरसिंह अपने भाई अर्जुन के साथ घर से निकला और अलावलपुर क्षेत्र स्थित आगरा नहर पर पहुंचकर उसमें छलांग लगा दी। बाद में उसका शव अमरौली गांव के पास बरामद हुआ।
विज्ञापन


थाना चादंहट पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर मृतक की पत्नी व उसके माता-पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed