फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Scorpio driven on the wrong side; rams into five vehicles

Gurugram News: रॉन्ग साइड में दौड़ाई स्कॉर्पियो, पांच वाहनों को मारी टक्कर

Fri, 16 Oct 2026 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Scorpio driven on the wrong side; rams into five vehicles
सेक्टर-83 में देर रात हुआ हादसा, युवती ने चालक को जड़े थप्पड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-83 में देर रात एक काले रंग की स्कॉर्पियो के चालक ने गाड़ी को रॉन्ग साइड से दौड़ाते हुए पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी। कुछ लोगों को हल्की चोटें आने की बात सामने आई है। इसी दौरान हादसे में पीड़ित एक युवती ने गुस्से में स्कॉर्पियो चालक को कई थप्पड़ जड़ दिए। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात सेक्टर-83 की मुख्य सड़क पर एक काले रंग की स्कॉर्पियो गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही थी। चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं था। इसी दौरान स्कॉर्पियो ने सड़क पर चल रही और किनारे खड़ी करीब पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी । इस दौरान एक युवती ने गुस्से में युवक को थप्पड़ मारे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त होकर रुक गई। इसके बाद राहगीरों ने गाड़ी को घेर लिया और चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया। लोगों का आरोप है कि चालक नशे में था। वह न तो ठीक से गाड़ी का दरवाजा खोल पा रहा था और न ही आसानी से बाहर निकल पा रहा था। गाड़ी से उतरने के बाद भी वह लड़खड़ाता नजर आया और ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में एक कार सवार युवती की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। युवती ने गुस्से में युवक को कई थप्पड़ मारे । मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने युवती का समर्थन किया, जबकि कुछ ने स्थिति बिगड़ने से रोकने के लिए बीच-बचाव करने की कोशिश की। काफी देर तक घटनास्थल पर हंगामे की स्थिति बनी रही। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed