फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Scooty rider brother-in-law and sister-in-law died after colliding with a truck

Gurugram News: ट्रक की टक्कर लगने से स्कूटी सवार जीजा-साली की मौत

Sat, 28 Sep 2024 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Scooty rider brother-in-law and sister-in-law died after colliding with a truck
ट्रक की टक्कर लगने से स्कूटी सवार जीजा-साली की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सदर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह ट्रक की टक्कर लगने से स्कूटी पर सवार जीजा-साली की मौत हो गई। नाहरपुर रूपा पुलिस चौकी पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से राजस्थान के कोटपूतली निवासी 25 वर्षीय पूजा गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क में किराए पर रहने वाली अपनी बहन व जीजा खेम सिंह के घर आई थीं। रविवार को पूजा की सीटेट की परीक्षा थी, ऐसे में वह वापस राजस्थान जा रही थीं। शनिवार की सुबह छह बजे 40 वर्षीय खेम सिंह अपनी साली पूजा को राजीव चौक पर बस पकड़ने के लिए छोड़ने आए थे। इसी दौरान राजीव चौक फ्लाईओवर के नीचे सोहना की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने के बाद स्कूटी पर सवार जीजा-साली गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। खेम सिंह मूल रूप से राजस्थान के अलवर के रहने वाले थे और वह दिल्ली में स्पेयर पार्ट कंपनी में काम करते थे। पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed