{"_id":"69f1d4051c92bc39c600bc77","slug":"schools-in-gurugram-receive-bomb-threat-police-launch-investigation-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram Schools Bomb Threat : स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram Schools Bomb Threat : स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस
Wed, 29 Apr 2026 03:19 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 29 Apr 2026 03:19 PM IST
विज्ञापन
Bomb Threat
- फोटो : Adobe Stock
गुरुग्राम शहर में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के कई प्रमुख निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए। इन ई-मेल ने अभिभावकों और स्कूल प्रशासन में भारी चिंता और अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन ई-मेल में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इन धमकियों की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूलों में सुरक्षा बढ़ा दी है। साइबर पुलिस की टीमें इन ई-मेल्स के स्रोत का पता लगाने के लिए गहन छानबीन में जुटी हुई हैं। ईमेल आईडी एड्रेस का पता लगाने और धमकी देने वालों की पहचान करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
धमकी भरे ई-मेल्स के बाद, गुरुग्राम के कई निजी स्कूलों को एहतियात के तौर पर खाली करा लिया गया है। पुलिस की टीमें, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड स्कूलों का चप्पा-चप्पा खंगाल रहे हैं ताकि किसी भी तरह के खतरे का पता लगाया जा सके। हालांकि अभी तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है।
विज्ञापन