{"_id":"69459e8ad29b5c7db6092b94","slug":"school-chairman-attacked-over-fee-dispute-case-registered-incident-captured-on-cctv-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-74939-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फीस के विवाद में स्कूल के चेयरमैन पर हमला, मामला दर्ज, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फीस के विवाद में स्कूल के चेयरमैन पर हमला, मामला दर्ज, घटना सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
ध्यानाथ- मनीष जी
फीस के विवाद में स्कूल के चेयरमैन पर हमला, मामला दर्ज, घटना सीसीटीवी में कैद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। भोंडसी थाना क्षेत्र स्थित बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फीस विवाद को लेकर बवाल हो गया। आरोप है कि कुछ अभिभावकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर स्कूल के चेयरमैन पर लाठी-डंडों और कुर्सियों से हमला कर दिया। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है। घटना की शिकायत पर भोंडसी थाना पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में स्कूल चेयरमैन वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे सहजावास निवासी मनोज और सतीश अपने बच्चों की फीस जमा करने आए थे। फीस को लेकर उनकी स्कूल स्टाफ से बहस हो गई। कहासुनी बढ़ने पर स्टाफ ने उन्हें वहां से जाने को कहा, जिस पर उन्होंने धमकी दी और स्कूल की छुट्टी के बाद दोबारा लौटने की बात कही। आरोप लगाया कि कुछ देर बाद वे अपने साथियों के साथ स्कूल परिसर में घुसे और चेयरमैन व अन्य लोगों पर हमला कर दिया।
..............ललित