फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Scholarship will be given under Guru Shishya Tradition Training Scheme

Gurugram News: गुरु शिष्य परंपरा प्रशिक्षण योजना में मिलेगी छात्रवृत्ति

Sun, 17 May 2026 05:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
Scholarship will be given under Guru Shishya Tradition Training Scheme
-गुरु को प्रति माह 7,500 रुपये, प्रति संगतकार को प्रति माह 3,750 रुपये और प्रत्येक शिष्य को प्रति माह 1,500 रुपये दी जाएगी
विज्ञापन

गुरुग्राम। डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार ने कहा कि गुरु शिष्य परंपरा प्रशिक्षण योजना के तहत गुरु, संगतकार और शिष्यों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ पाने के लिए लुप्त होती विधाओं का प्रशिक्षण देने वाले गुरुओं और शिष्यों की जानकारी कला और सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा को भेजी जाए।




बिजेंद्र कुमार ने कहा कि उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज द्वारा प्रदेश में लुप्त होती विधाओं का प्रशिक्षण देने वालों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। गुरु शिष्य परंपरा प्रशिक्षण योजना के तहत गुरु को प्रति माह 7,500 रुपये, प्रति संगतकार को प्रति माह 3,750 रुपये और प्रत्येक शिष्य को प्रति माह 1,500 रुपये की राशि छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की जाएगी। । इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए कला और सांस्कृतिक कार्य विभाग के सेक्टर-7, एससीओ नंबर-29 पंचकूला में संपर्क किया जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed