फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Save Aravali Citizen Movement launched a campaign in Rajasthan

Gurugram News: अरावली बचाओ सिटिजन मूवमेंट ने राजस्थान में चलाई मुहिम

Tue, 13 Jan 2026 05:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Save Aravali Citizen Movement launched a campaign in Rajasthan
अरावली को 100 साल पुरानी स्थिति में लौटाने की कोशिश का लिया संकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम समेत दिल्ली एनसीआर में अरावली को लेकर संघर्ष कर रहे पर्यावरण एक्टिविस्ट्स की टीम ने अजमेर में अरावली है तो हम हैं विषयक बैठक में हिस्सा लिया। अजमेर में अरावली बचाओ रैली का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अरावली के प्रति लोगों में संवेदना जगाना और लोगों को शिक्षित करना है।
अरावली बचाओ आंदोलन से जुड़े कर्नल एसएस ओबरॉय ने बताया कि अरावली संरक्षण की इस मुहिम के तहत चार जनवरी को गुरुग्राम के सनसिटी फॉरेस्ट में बैठक की गई थी। इसके बाद 12 जनवरी को राजस्थान के पर्यावरण प्रेमियों के साथ अजमेर में बैठक हुई। इसमें अरावली के संरक्षण और इसे 100 साल पुरानी मूल स्थिति में लौटाने की योजना पर चर्चा की गई। सुप्रीम कोर्ट की अरावली पर 20 नवंबर को दी गई 100 मीटर की परिभाषा के स्टे पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

राजस्थान की टीम ने अरावली के संरक्षण को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक पत्र भेजा है। अरावली बचाओ सिटिजन मूवमेंट के प्रतिनिधि एसएस ओबरॉय जयपुर, उदयपुर और अलवर में अरावली बचाओ जागरूकता कार्यक्रम करेंगे। 17 जनवरी को गुरुग्राम में अरावली बचाओ बैठक होगी। गुजरात के लोगों ने भी अरावली संरक्षण की उनकी मुहिम का समर्थन किया है। आओ मिलकर बचाएं अरावली को विषय पर एक समानांतर सत्र गुजरात में भी आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed