फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Satta Ka Sangram Voters spoke openly in Chai par charcha in Gurugram

Satta Ka Sangram: रोजगार के लिए गुरुग्राम आए लोगों ने बताई अपनी समस्याएं, चाय पर चर्चा में खुलकर बोले

Thu, 03 Oct 2024 08:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 03 Oct 2024 08:45 AM IST
सार

सत्ता का संग्राम अभियान के तहत अमर उजाला टीम ने आज गुरुग्राम के मतदाताओं से बातचीत की। यहां के मतदाताओं से उनके इस बार विधानसभा चुनाव में मुद्दों को जानने की कोशिश की गई।

विज्ञापन
Satta Ka Sangram Voters spoke openly in Chai par charcha in Gurugram
Satta Ka Sangram - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए 5 अक्तूबर को मतदान होगा और मतगणना 8 अक्तूबर को होगी। इससे पहले अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' हरियाणा के मतदाताओं का सियासी मूड जानने निकला है। सत्ता का संग्राम अभियान के तहत अमर उजाला टीम ने आज गुरुग्राम के मतदाताओं से बातचीत की। यहां के मतदाताओं से उनके इस बार विधानसभा चुनाव में मुद्दों को जानने की कोशिश की गई। उनसे जानने की कोशिश की गई कि यहां कितना विकास हुआ है। दावे और वादों को लेकर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन


बिहार से गुरुग्राम आए एक मजदूर ने कहा कि यहां रोजगार की कमी है। किसी भी सरकार में कोई सुनवाई नहीं होती। यहां शौचालय की समस्या का सामना करना पड़ता है। मजदूर के लिए सुविधा नहीं है। कमरे का किराया बढ़ गया है, तीन महीने से हम खाली हैं। 
विज्ञापन


यूपी से गुरुग्राम आए एक शख्स ने कहा कि यहां शराब बंद होनी चाहिए। यहां सात बजे ठेका खोल देते हैं। सुबह-सुबह शराब पी लेते हैं और फिर लोग काम पर नहीं जाते। यूपी की तरह यहां भी 10 बजे से ठेके खुलने का वक्त होना चाहिए। यहां शराब की कालाबाजारी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य शख्स ने कहा कि मैं यहां कई वर्षों से रहा रहा हूं। यहां पर काम करने के बाद मजदूर को उसकी कमाई का पैसा नहीं देते। पुलिस में शिकायत करने के लिए जाते हैं तो वहां पर सुनवाई नहीं होती। नशेडी लोग दिन में घूमते रहते हैं। वे झगड़ा करते हैं।


बता दें कि हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं। यहां 5 अक्तूबर को मतदान होगा और मतगणना 8 अक्तूबर को होगी। बहुमत के लिए 46 का आंकड़ा चाहिए। पिछली बार भाजपा 40 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। इसके बाद भाजपा ने दस सीटें जीतने वाली जजपा के साथ मिलकर सरकार का गठन किया था। कांग्रेस को 31 सीटें मिली थीं। एक-एक सीट इनेलो और हलोपा के खाते में आई थी।सात सीटें निर्दलीयों ने जीती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed