फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sanitation system in shambles; letter written to the councilor.

Gurugram News: सफाई व्यवस्था बेहाल, पार्षद को लिखा पत्र

Wed, 15 Jul 2026 06:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Sanitation system in shambles; letter written to the councilor.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बादशाहपुर। सेक्टर-57 में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नगर निगम की इस अनदेखी के खिलाफ रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-57 ने मोर्चा खोल दिया है। आरडब्ल्यूए ने स्थानीय वार्ड नंबर 21 की पार्षद सोनिया यादव को पत्र लिखकर इस गंभीर समस्या से अवगत कराया है और मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।
आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष रोशन लाल यादव और उपाध्यक्ष एसके मल्होत्रा ने बताया कि सेक्टर-57 की आंतरिक सड़कों और सार्वजनिक क्षेत्रों की सफाई को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। विशेष रूप से नवंबर 2024 के बाद से यहां झाड़ू तक नहीं सही से नहीं लगाई जा रही है। आरडब्ल्यूए का आरोप है कि पूरा सेक्टर धूल और कचरे की चपेट में आ गया है। इस उड़ती धूल के कारण स्थानीय लोगों को शरीर में सांस के द्वारा अंदर जा रही है जिससे उनके स्वास्थ्य को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा इस संबंध में कनिष्ठ अभियंता, एसडीओ और नगर निगम के कार्यकारी अभियंता से भी अनुरोध किया गया लेकिन उनकी तरफ से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। उच्च अधिकारियों के साथ बैठकों में भी इस मुद्दे को उठाया गया पर समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। आरडब्ल्यूए ने पार्षद से अपील की है कि वे इस मामले को नगर निगम के उचित स्तर पर उठाएं ताकि सेक्टर-57 को इस गंदगी से मुक्ति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed