Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sanitary napkins will be distributed to 29,742 female students in the Gurugram block.

Gurugram News: गुरुग्राम खंड में 29,742 छात्राओं को बांटे जाएंगे सैनिटरी नैपकिन

Thu, 12 Nov 2026 06:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
Sanitary napkins will be distributed to 29,742 female students in the Gurugram block.
छठी से आठवीं कक्षा की 13,269 और नौवीं से 12वीं कक्षा की 16,473 छात्राओं को मिलेगा लाभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों में छात्राओं के महावारी के दौरान सुविधा के लिए शिक्षा विभाग सैनिटरी नैपकिन बांटेगा। गुरुग्राम खंड में कुल 29,742 छात्राओं को नि:शुल्क सैनिटरी पैड उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें छठी से आठवीं कक्षा की 13,269 छात्राएं और नौवीं से 12वीं कक्षा की 16,473 छात्राएं शामिल हैं।
साथ ही स्कूलों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित होंगे। इसके जरिए छात्राओं को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही छोटी बच्चियों को माहवारी और इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) राकेश का कहना है कि कई स्कूलों में सैनिटरी नैपकिन वितरण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। वहीं, खंड के अधिकांश स्कूलों में सैनिटरी नैपकिन पहुंचा दिए गए हैं। इससे छात्राओं में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। साथ ही उन्हें मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed