फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Same number found on two vehicles of builder company, case registered

Gurugram News: बिल्डर कंपनी की दो गाड़ियों पर मिला एक जैसा नंबार, मामला दर्ज

Wed, 10 Jan 2024 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Same number found on two vehicles of builder company, case registered
सेक्टर-65 थाना एरिया की गोल्फ एस्टेट सोसाइटी में खड़ीं थी गाड़ियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए एक बिल्डर कंपनी द्वारा एक ही नंबर की दो गाड़ियों को शहर में दौड़ाया जा रहा है। सेक्टर-65 की एक सोसाइटी में दो गाड़ियों पर एक ही नंबर प्लेट लगी मिली है। इस बारे में जब अपराध शाखा सेक्टर-39 को सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंची और सेक्टर-65 थाना पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया गया । पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार एएसआई कपिल को सूचना मिली थी कि सेक्टर-65 थाना एरिया की गोल्फ एस्टेट सोसाइटी के ईडब्ल्यूएस कंपाउंड में दो टाटा की लोडिंग गाड़ियां खड़ी हैं। इन दोनों गाड़ियों पर लगी रजिस्ट्रेशन नंबर की प्लेट पर एक जैसा ही नंबर है। इस पर टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की तो पाया कि यह दोनों गाड़ियां एक बिल्डर की हैं। हालांकि पुलिस ने अभी यह साफ नहीं किया कि गाड़ी पर लगा नंबर किसके नाम पर रजिस्टर्ड है और क्या यह नंबर इनमें से एक गाड़ी का है अथवा दोनों गाड़ियों पर लगा नंबर फर्जी है। पुलिस ने यहां मौजूद लोगों व सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ की तो सामने आया कि यह गाड़ियां बिल्डर की हैं जिनकी चाबी ड्राइवरों के पास हैं। इस पर उन्होंने सेक्टर-65 थाने में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस की मानें तो बिल्डर को नोटिस भेजने के साथ ही गाड़ी के इंजन व चेसिस नंबर के आधार पर इनके असल मालिकों का पता लगाया जा रहा है। यह भी जांचा जा रहा है कि इन गाड़ियों का उपयोग किस कार्य के लिए किया जा रहा था। क्या कोई गाड़ी किसी अपराध में तो शामिल नहीं है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed