{"_id":"6a009ffe8799a58a340a15bb","slug":"sadar-bazaar-parking-formally-started-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-87623-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सदर बाजार की पार्किंग औपचारिक रूप से शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सदर बाजार की पार्किंग औपचारिक रूप से शुरु
विज्ञापन
स्थानीय विधायक और नगर निगम की मेयर की उपस्थिति में की शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम की ओर से सदर बाजार में बनी शहर की बहुमंजिला पार्किंग रविवार से आम जन के लिए शुरु हो गई। स्थानीय विधायक और नगर निगम मेयर राजरानी मल्होत्रा की मौजूदगी में इसे शुरु किया गया। उद्घाटन के तुरंत बाद ही पार्किंग पर ताले लग गए थे जिसके चलते नेताओं के बीच आपस में खिंचतान होने की बात कही जा रही थी। इसके चालू होने के बाद आम जन को राहत मिलेगी और आस-पास लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
विधायक मुकेश शर्मा ने नगर निगम के अधिकारियों और शहर की प्रथम नागरिक यानी मेयर को भरोसे में लिए बिना ही पार्किंग का उद्घाटन कर दिया था। चौंकाने वाली बात यह है कि विधायक ने बिना टेंडर जारी किए ही पार्किंग को शुरू कर दिया। जबकि एक निजी एजेंसी को यह टेंडर खोला जा चुका है। विधायक ने अपने स्तर पर ही कुछ स्थानीय पार्षदों और अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं को मौके पर इकट्ठा किया और आनन-फानन में नारियल तोड़कर पार्किंग का ताला खोलकर उसे शुरू कर दिया। इस मामले को लेकर मेयर के साथ अब पार्षद भी लामबंद होने शुरू हो गए हैं। वहीं मेयर ने भी निगम अधिकारियों पर इस बात को लेकर खूब खरी-खोटी सुनाई है। यह विवाद काफी चर्चा में था।